Posts

Showing posts from September, 2016

रुड़की से आगरा जनरल डिब्बे में

अगस्त माह के अंत में किसी सरकारी कार्य हेतु आगरा जाने का अवसर प्राप्त हुआ । सोमवार को कोई मीटिंग होनी थी तो सोचा कि रविवार को दिन में ही सफर किया जाय । इससे पहले आगरा 1992 में जाना हुआ था हरिद्वार से । उस समय बस से सफर किया था । इस बार सोचा कि किसी ट्रैन से जाय जाय । वैसे तो वर्तमान में बहुत सारे और भी ऑप्शन आ गए हैं आराम से सफर करने के, जैसे कि ऐसी वाली वॉल्वो बस, ऐसी वाली ट्रेन भी और साधारण बस भी । पर बचपन से ही ट्रेन से सफर करना अच्छा लगता रहा है, तो ट्रैन के ही सफर  पर विचार किया गया । मित्रों ने सलाह दी कि आरक्षण करा लेना ठीक रहेगा परंतु इतने कम समय में वह भी मिलना मुश्किल ही था । सोचा कि चलो काफी समय के बाद जनरल डिब्बे में ही सफर किया जाय । सामान तो कुछ ज्यादा था भी नहीं । खैर ट्रैन काsamay wagaira पता किया, कलिंग उत्कल नामक ट्रैन सुबह 6,45 पर रुड़की से चल कर आगरा 3,30 बजे पहुँच जाती है । इसी गाडी से चलने का प्लान बनाया गया । सुबह ठीक 6,30 स्टेशन आ गया, टिकेट खिड़की पर थोड़ी भीड़ थी मैंने सोच कर कि बस में काम से कम 300 या 400 के बीच किराया लगता है तो पांच सौ का नोट टिकेट के लिए...