Posts

Showing posts from August, 2019

राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूणी 1 के पुनर्निमाण में बाधा

Image
त्यूणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की पुनर्निमाण की समस्या । वर्ष 2015  में पहली अप्रैल को  विकास खंड चकराता में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुझे सबसे पहले दिनांक 12 मई 15 को ट्यूनी स्थित इस विद्यालय में आने का अवसर प्राप्त हुआ । बच्चे बरामदे में बैठे हुए थे, एक कमरे को रसोई घर के रूप में उपयोग में लाया जा रहा था तथा दूसरे की छत की टीन उड़ चुकी थी, वर्ष 1964 में निर्मित इस स्कूल की दीवारों का प्लास्टर झड़ झड़ कर गिर चुका था तथा फर्श का नामोनिशान तक भी मिट चुका था ।  शुक्र था कि स्कूल के जीर्ण शीर्ण भवन ही के पास दो अतिरिक्त कक्ष एक के ऊपर एक बनाये गए थे तथा कुछ बच्चों को उनमे बिठा कर पढ़ाया जा रहा था । उन दोनों अतिरिक्त कक्षा कक्षों की हालत भी कोई ज्यादा अच्छी नहीं थी । किन्तु काम चलाया जा रहा था । मालूम करने पर बताया गया कि विद्यालय पुनर्निमाण हेतु विभाग से दो बार पैसा आ चुका है किंतु भूमि विवाद के कारण दोनों ही बार पैसा वापस भेजना पड़ा जिसके कारण बच्चे इस खंडहर नुमा स्कूल में पढ़ने को विवश थे । अब चूंकि दो बार पैसा वापस जा चु...